Translate

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

अपराध मुक्त यात्रा की शुरूआत के बाद दिखी प्रमुख सजगता।

गांव-गांव जाकर किया जा रहा है जनसंवाद ।


थाना प्रभारी बकस्वाहा ने की थी अनूठी पहल की शुरूआत।


थाना प्रभारी के साथ ही स्थानीय बिधायक ने भी दिखाई सजगता, किया जनसंवाद।


रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा  विकासखंड के गांव गांव जाकर नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी एवं विधायक प्रद्युम्न जी के द्वारा 11 गांव जाकर जनसंवाद यात्रा एवं आभार व्यक्त यात्रा की गई गांव में बच्चियों एवं महिलाओं के साथ के साथ हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
       अपराधों की रोकथाम के लिए सजग बक्सवाहा थाना प्रभारी ने गुरूवार को सुनवाहा बमोरी धरमपुरा निबार माड़िया बुजुर्ग पौड़ी पाली किशुनपुरा आदि गांव में जनता के बीच जन संवाद कार्यक्रम रखा इस जनसंवाद कार्यक्रम में नगर निरीक्षक ने बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों और उनके रोकथाम के संबंध में जानकारी प्रदान की साथ ही अपराधों की पहचान कैसे की जाती है और अपराधियों से बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा कैसे करना है इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की श्री तिवारी द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान प्रारंभ से ही चलाया जा रहा है एवं बालक एबं बालिकाओं को कानून के संबंध में जानकारी प्रदान की गई केस अपराध में कानून के तहत दंड का क्या प्रावधान है पुलिस आपकी मदद कैसे कर सकती है एवं यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि दो पहिया वाहन को बिना हेलमेट पहने ना चलाएं सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें छात्र एवं छात्राओं ने थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी से यातायात के नियमों के बारे  में सवाल जवाब किए इन सभी विषयों पर राम नाथ तिवारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।