Translate

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

मौसम के दिखे कड़क तेवर।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत।

शीत लहर के बाद ओला वृष्टि तथा आकाशीय बिजली का कहर।

जिले मे दो अलग-अलग स्थानो पर दो की मौत।

छतरपुर। गुरूवार सुबह से ही मौसम की आंख मिचौली के बीच दोपहर बाद अचानक बारिश के साथ साथ कई जगहो पर ओले गिरने की  खबरे सामने आयी ।
 वहीं आकाशीय बिजली गिरने से जिले के अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगो की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ीमलहरा थाना के ग्राम कनेरा में किसान बल्ले अपनी पत्नी हल्की बाई के साथ खेत मे काम कर रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हल्की बाई उसकी चपेट में आ गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई वही पति बल्ले का जिला अस्पताल में इलाज जारी है ।
दूसरी घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुशीपुरा में बकरियां चरा रहे किसान मुन्ना पाल पिता भगवाना पाल 54 साल की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई ।
इधर ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधीकला में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत मे बंधी एक भैंस की मौत हो गई ।

टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज।