Translate

शुक्रवार, 1 मार्च 2019

अवैध शराब का धंधा,जिम्मेदार है मौन।

क्षेत्र के विभिन्न इलाको मे शराब खोरी के बने है अवैध अड्डे।


 कुछ स्थानीय लोग परेशान , फिर भी नही दिखती कोई कार्यवाही।


संवाददाता अखंड यादव की रिपोर्ट......


बल्देवगढ(टीकमगढ)। जिला टीकमगढ के क्षेत्र बुडेरा सहित आसपास के इलाको अवैध शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है।
कहा यह भी जा रहा है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के संरक्षक में थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिकोली लमेरा एरोरा सुजारा अंतर्गत क्षेत्र में अवैध रूप से शराब के अड्डे बने हुये है।
क्योकि इसका एक पहलू यह भी है कि गांव में लोगो द्वारा शराब पीकर विभिन्न गाली गलौच के साथ लड़ाई झगड़े के मामले आये दिन सामने आ रहे है।
जिस पर ग्रामीण लोगो द्वारा कहा यह भी जा रहा है कि इस सब पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मेहरबान है।
एवं वाबजूद इसके बुडेरा बस स्टैंड पर आए दिन दारू पीकर आदमी झगड़ा करते नजर आते हैं ऐसे मे पुलिस प्रशासन भी न तो कोई कदम उठाता है और न ही इस पर उनकी कोई कार्यवाही नजर आती है।
अब देखना यह होगा कि आने वाले समय मे ग्रामीण सहित स्थानियो के इस परेशानी से निजात मिल पाता है या फिर स्थानीय प्रशासन का यही रवैया सामने दिखाई देता रहेगा।