Translate

शनिवार, 2 मार्च 2019

अपर कलेक्टर ने अपने कार्य के प्रति दिखाई प्रमुख सजागता।

सीएम की कांफ्रेस में छाए रहे अपर कलेक्टर दिनेश मौर्य।

छतरपुर अपर कलेक्टर है श्री मौर्य।



 छतरपुर। सीएम कमलनाथ के नेतृत्व मे 27 फरवरी को प्रदेश के कमिश्रर व कलेक्टर कांफ्रेस का आयोजन भोपाल में किया गया।
जिसमें राजस्व न्यायालयों की समीक्षा भी की गई।
जिसमें छतरपुर जिले के अपर कलेक्टर दिनेश मौर्य के द्वारा अपने न्यायालय में पंजीकृत प्रकरणों का 83 प्रतिशत निराकरण करने पर मप्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई दी गई थी।
पांच वर्ष से लंबित केवल मात्र एक प्रकरण उनके न्यायालय में चल रहा है।
 इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी नौगांव बीबी गंगेले के द्वारा 74 प्रतिशत पंजीकृत प्रकरणों का निराकरण कर मप्र में तीसरे नंबर पर अपना स्थान अर्जित किया है।
 इन दोनों अधिकारियों ने छतरपुर जिले के राजस्व प्रकरणों में की कार्यवाही से मप्र शासन के प्रमुख सचिव एसआर मोहंती ने इन्हें बधाई दी है।
गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा हर माह की जाती है और इस समीक्षा को कमिश्रर से लेकर राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव एवं राजस्व मंत्री देखते हैं। बीते रोज यह समीक्षा भोपाल में की गई थी। इस समीक्षा में सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों को 30 सितंबर 2019 तक दर्ज सभी प्रकरणों का निराकरण मार्च 2020 तक करना अनिवार्य है।
सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि न्यायालय के कार्य के लिए पर्याप्त समय दें।
 संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर राजस्व प्रकरणों का नियमित समीक्षा करें और समय समय पर अधीनस्थ राजस्व न्यायालय का औचक निरीक्षण करें। फिलहाल छतरपुर जिले के अपर कलेक्टर दिनेश मौर्य के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना हुई और मप्र में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज।