Translate

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

घूमघाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती।




घूमघाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती।


आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने किया भरपूर सहयोग।


गाजे-बाजे,ढोल नगाड़ों के साथ लोगो ने निकाली भव्य शोभायात्रा।


संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट.....


घुवारा(घुवारा)। हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती को बड़ी घूमघाम से मनाई गई इस कार्यक्रम में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
यह जयंती रविदास मंदिर से होकर नगर के सभी चौराहों से होते हुए जैसे- नगर पंचायत तिगड्डा, बरेठा बाबा तिगड्डा,बस स्टेंण्ड , छोटी माता जी मन्दिर, कॉलेज तिगड्डा, से होते हुए बापस रविदास मंदिर में समापन किया।
इस जयंती मैं अतिशबाजी, फूल  गुलाल, डी,जे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा  जयंती में भरपूर आनंद उठाया यह जयंती सुबह 9बजे से शाम-5 बजे तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
तथा जयंती समारोह आरंभ से पहले अमर शहीदो के नाम श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रागण मैं  सभा का आयोजन किया गया।
 जिसमें नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जीवनी का बखान किया तथा समाज सुधार के साथ अहिरवार समाज की जग्रिती को उजागर किया।
 समापन के बाद सभी नगरबासियो तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भोग प्रसाद वितरण किया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री रनमत सिंह ( उपाध्यक्ष) तथा काशीराम अहिरवार ( पार्षद)  भूमिका के साथ  रामचंद्र अहिरवार  (ओशियर ) के  साथ-साथ  अन्य लोग जैसे- वोटू माते, मनसुखा माते, मिच्चा मैनेजर , अशोक ड्राईवर, दलसीगा, थुमना के साथ अहिरवार समाज के सभी लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया ।

तथा रविदास समिति के सदस्य - मनीष सम्राट ( पत्रकार), आकाश अहिरवार, कमलेश, राहुल, प्रमोद, सतीश,।  धीरज शिक्षक, देशराज भास्कर, रमेश तथा राकेश कुमार पत्रकार की समिति के सुरक्षा का प्रभार संभाला।