ग्राम पंचायत सचिव बमनौरा कला के स्थानतरण के लिए लोगों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन।
ग्रामबासियो ने लगाये सचिव पर प्रताड़ना के आरोप ।
संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट.....
घुवारा(छतरपुर)। कर्मचारियों तथा अधिकारियों के द्वारा लोगों को प्रताड़ित करने का मामला लगातार देखने को मिलता हैं ऐसा ही एक मामला तहसील घुवारा के बमनौरा कला का है जिसमे ग्राम पंचायत के सचिव सुकलाल साहू के द्वारा लगातार परेशान किया जाता है।लोगो ने बताया कि सचिव सुकलाल साहू ग्राम लोगों से रिश्र्वत की मांग करते है और यदि नहीं देते तो हमें शासकीय योजनाओं से वंचित कर दिया जाता है जिससे परेशान होकर लोगों ने जनपद सीईओ अजय सिंह को अपनी पीड़ा सुनाई तथा सचिव का स्थानतरण करने के लिए अनुरोध किया।
सचिव सुकलाल साहू के तानासाही रवैये के कारण लोगों को कई योजनाओं जैसे- आवास योजना, शौचालय निर्माण, संबल कार्ड जैसी कई सुविधाएं से वंचित कर दिया है।
सचिव सुकलाल साहू धमन्डी रवैये के कारण ना तो अधिकारियों का डर है और ना ही प्रशासन खौफ ।
ज्ञापन के दौरान कमलेश बंसकार,भारत सिंह, धनश्याम नेता, कालिचरन,नेहा,मालती, भुमानी सिंह,तथा ग्राम के सैकड़ों लोगों ने मिलकर ज्ञापन सौंपा।
सीईओ अजय सिंह के द्वारा लोगों को आश्वसन दिया कि सचिव के खिलाफ संवैधानिक कार्यवाही की जायेगी।