म.प्र. उच्च न्यायालय के आदेशो की उडाई जा रही है धज्जियां।
हाई कोर्ट की रोक के बाद भी खुलेआम बज रहे है डीजे।
चौकी प्रभारी को फोन लगाने पर मिलता है वेहूदा जबाब।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा के साथ मनीष अहिरवार//
घुवारा(छतरपुर)। इन दिनो माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं संपूर्ण प्रदेश मे चल रही है जिसके तहत हाईकोट द्वारा बच्चो की पढाई पर किसी प्रकार का कोई असर न पडे जिसके लिए सभी जिले के कलेक्टरो को आदेशित किया गया है।
जिस पर बिगत दिनो पहले कलेक्टर महोदय ने पुलिस कप्तान तिलक सिहं सहित जिले के समस्त थाना प्रभारियो की बैठक लेकर तेज गति से ध्बनिबस्तारित यंत्रो पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी।
लेकिन जैसे ही म. प्र. मे सरकार का बदलाव होते ही सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियो का बडी मात्रा मे फेर बदल करते हुये घुवारा चौकी की कमान अजान सिहं लोधी को सौपी गई थी।
जो सूत्रो के मुताबिक राजनैतिक संरक्षण से बास्ता रखते है जिसके चलते अपनी खुलेआम गुंडागर्दी पर उतारू हो गये मीडिया सहित आम जनमानस से बेहूदा सबाल करते हुये खुले आम चुनोति देते है क्योकि शनिबार की रात नगर मे तीन जगह तेज आबाज मे डीजे बज रहे है जबकि कोर्ट द्वारा केबल 40 डेसीबल तक की अनुमति लेकर बजा सकते है जिसके लिए राजस्ब अधिकारियो की जिम्मेदारी सर्बप्रथम बताई गई है।
लेकिन राजस्ब अधिकारी बिभाग के मुख्यालय पर रूकना उचित नही समझते है है जिसके कारण स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी सहित स्टाफ के द्वारा समस्त डीजे वालो से मोटी रकम लेकर धडल्ले से डीजे बजवाते है।
और क्योकि मीडिया कर्मी सूचना देता है तो उससे बेहूदा जबाब देते है और अपनी बर्दी का खौफ दिखाते हुये पत्रकारो को सामने आकर बात करने को कहते है जिस पर नगर की समस्त मीडियाकर्मीयो ने चोकी प्रभारी सामने जाकर नगर मे चल रहे तमाम अबैध धंधो को बताया तो चौकी प्रभारी भडक उठे और कहने लगे कि जो हमे करना है उसको कोई नही रोक सकता है न ही हमारे कोई सितारे छीन सकता है मैने आप लोगो की बात सुन ली आप लोग जा सकते हो।
इनका कहना है कि.....
इसके बाद जब इस सबंध मे एसपी महोदय तिलक सिह से बात की गयी तो उनका कहना कि मै बात करता हूं और उचित कार्यबाही की जायेगी।
तथा जब इस सबंध मे पूरी बात को तहसीलदार त्रिलोक सिहं पोसाम से अवगत् कराया गया तो उनका कहना रहा कि मै कलेक्टर महोदय को इस वारे मे अबगत कराता हूँ।