Translate

सोमवार, 4 मार्च 2019

लवकुशनगर को जिला बनाने का प्रयास।

लवकुशनगर को जिला बनाने का प्रयास।


माता बंबरबेनी की सीढ़ियों पर लगेगा टीन शेड - विधायक नाती राजा


अधिवक्ता संघ लवकुशनगर के अधिवक्ताओं को बैठने के लिए मिलेगी समुचित व्यवस्था।

जय किसान फसल ऋणमाफी प्रमाण पत्र एवं किसान सम्मान पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।


 लवकुशनगर(छतरपुर)। लवकुशनगर के गल्लामंडी मैदान में रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे से किसानों के ऋणमाफी कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें राजनगर बिधायक कुवर बिक्रम सिंह उर्फ नाती राजा ने किसानों को ऋणमाफी प्रमाण पत्र व किसान सम्मान पत्र बाटे।
उपरोक्त कार्यक्रम में विधायक नाती राजा के साथ उनकी पत्नी कविता राजे भी उपस्थित रही एवं विधायक नातीराजा को चुनावी वादे याद कराए। जिस के तारतम्य में विधायक नातीराजा द्वारा मंच से कहा गया कि लवकुश नगर की माता बंबर बेनी की सीढ़ियों पर टीन शेड लगवाए जाएंगे ।
साथ ही विधायक नातीराजा द्वारा कहा गया कि अधिवक्ता संघ लवकुशनगर के अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में बैठने के लिए सुविधा युक्त व्यवस्थाएं की जाएगी । साथ ही नातीराजा द्वारा लवकुशनगर की महत्वपूर्ण मांग जिला बनाने की बात को लेकर आश्वासन दिया गया कि उपरोक्त संबंध में हम मांग पत्र तैयार करवाएंगे एवं जिला बनाने की मुहिम में साथी के रूप में भूमिका निभाएंगे।

टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज।