मनाई गई हनुमान जयंती साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा।
//अक्षय जैन//
भगवा(छतरपुर)। हनुमान जयंती का त्यौहार लोगो ले द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली तो वही मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और हबन के साथ भंडरा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया।
नगर में स्थित देवी मंदिर ,सिद्ध बाबा मंदिर , विहारी जु मंदिर में दिन भर भक्तो का तांता लगा रहा।
वही घुवारा रोड स्थित देवी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने भगवा ध्वज हाथ में लेकर श्री राम व हनुमान जी के जयकारे लगाए यह शोभायात्रा देवी मंदिर से प्रराम्भ होकर नया बाजार ,पुराना बाजार , पाल मोहहला ,पावर हाउस मोहहला को होते हुये बस स्टैंड पहुचकर देवी मंदिर प्रांगड़ में समापन हुआ।
इसके साथ ही भक्तो द्वारा मंदिरों को भगवान को मूर्तियो को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था सभी मंदिरों में कई प्रकार के धार्मिक आयोजन हुए इसमे श्री शंकर जी राम दरवार सहित अनेक झाकिया शामिल रही अंजनी पुत्र हनुमान की जगह जगह आरती कर पूजन किया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया
शोभायात्रा में नगर के गड़मान्य नागरिकों में
लोकेन्द्र सिंह ,दीपेंद्र सिंह ,भरत यादव भूपेंद्र सिंह , राहुल असाटी, संजू महाराज ,संदीप असाटी ,राहुल सोनी सहित अन्य सैकड़ो की तादात में लोग शामिल रहे।