विद्युत विभाग के सरकारी वाहन से पानी भरने का मामला हुआ उजागर।
![]() |
Add caption:- विद्युत विभाग के वाहन से भरा जाता पानी। |
//अखण्ड यादव//
बल्देवगढ़(टीकमगढ)। बिजली संबंधी समस्या की सूचना मिलते सरकारी वाहन से कर्मचारी मौके पर पहुंचकर उक्त समस्या का समाधान करते है।जिस के लिए शासन ने संबंधित जगहों पर कम समय में पहुंचने के लिए विद्युत विभाग को वाहन उपलब्ध कराए है।
परन्तु अधिकारियों की सह पर इन वाहनों का कितना दुर्पयोग हो रहा है। शासकीय वाहनेां से प्राइवेट घरों का पानी लाने और ले जाने के उपयोग बाखूबी से कर रहे है।
विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण देने में लगे हुए है।
हद तो तब हो गई जब मामले की जानकारी उच्च अधिकारियेां दी गई।
उसके बाद ओआईसी कुलदीप मिश्रा ने फोन बंद कर लिया।
विभागीय कार्य हेतु तमाम प्रकार की सुविधाओं के लिए वाहन लगाए जाते हैं और उन वाहनों को सरकारी कार्य के बजाय अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण उन वाहनों का उपयोग पर्सनल काम में लाया जा रहा।
ताजा एक मामला बल्देवगढ़ के विद्युत विभाग में लगी सरकारी वाहन से घरेलू उपयोग हेतु पानी के टैंक ढोने के साथ लोगो के घरों में पेयजल सप्लाई करते देखे गए।
यह नजारा पूरा कैमरे में कैद होता रहा। हालात यह है कि अगर किसी घटना को लेकर उपभोक्ता कार्यालय में सूचना देता है तो उसे मौके पर किसी प्रकार की सहायता नही मिल सकेगी।
क्योकि यह तस्वीरें बखूबी से बयां कर रही है जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।