पांच हजार की रिश्वत लेते हुये अधिकारी को लोकायुक्त ने दवोचा।
//जिला ब्यूरो मनीष साहू,विनय असाटी//
ब्यूरो दमोह। मंगलवार को लोकायुक्त सागर टीम ने दमोह जिले अंर्तगत तेंदूखेड़ा के कृषि विस्तार अधिकारी मनधाती कुमार को 5000 रूपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा है।यह कार्यवाही लोकायुक्त की टीम पुलिस सागर द्वारा की गई है जिसकी अग्रिम कार्रवाई जारी है।
उक्त जानकारी के अनुसार आवेदक कृष्ण कुमार घोषी से तेंदूखेड़ा कृषि अधिकारी एम.डी. कुमार मर्दा परीक्षण सेंपल पास कराने की एवज में पैसे मांगे थे जो लोकायुक्त सागर टीम ने उन्हें आज मंगलवार को सुबह-सुबह दबोचा यह कार्रवाई तेंदूखेड़ा में अभी जारी है।
