पुलिस ने कट्टा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरप्तार।
//बिंद्रावन विश्वकर्मा,अक्षय जैन जादू//
भगवा/घुवारा(छतरपुर)। भगवा थाना क्षेत्र के उप थाना प्रभारी अजान सिंह राजपूत ने अपने बल के साथ आज सोमवार को एक आरोपी को कट्टा कारतूस लिए गिरफ्तार किया है।घुवारा उप थाना प्रभारी अजान सिंह राजपूत ने बताया कि आज दोपहर घुवारा स्थित बंधा रोड पर आरोपी इंद्रपाल सिंह घोसी पिता मोहन सिंह घोसी निवासी बंधा (चंदौली) को कट्टा कारतूस लिए गिरफ्तार किया है।
जनकारी के अनुसार यह अपराधी अपराध किस्म का अपराधी व्यक्ति था देश में आचार संहिता लगने के बाद क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है और आये दिन ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है और पुलिस प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही से जनता में पुलिस के प्रति विसेस संतुष्टि एवं अपराधियो मैं पुलिस के प्रति खोप नज़र आ रहा है।