अमित शाह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित।
देश में एक विधान और एक प्रधान ही चलेगा:अमित शाह।
अब सबसे बडा सबाल यह भी क्या हो पायेगी नैया पार???
//अरवाज खान//
खजुराहो/राजनगर(छतरपुर)। भा ज पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह ने, खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में एक विधान और एक प्रधान ही चलेगा।जनसमूह के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ,एक वक्त था जब देश में मुंबई हमला, बनारस ब्लास्ट, जयपुर ब्लास्ट, कश्मीर में हमले ,आतंकी वारदातों की एक तरह से बाढ़ सी आ गई थी ,लेकिन जब से नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बनी ,तब से आतंकियों के हौसले पस्त है।
हमारी सरकार ने आतंकी गतिविधियों को फैलाने वाले आतंकी सरगनाओं को, घर में घुसकर मारने का भी साहस किया ,एक तरफ हम आतंकियों को मारते हैं ,दूसरी तरफ कांग्रेसी अपना सीना पीटते हैं, वह देश में दो प्रधानमंत्रियों की बात करते हैं, कश्मीर के अलगाववादी को हवा देने वाली यह कांग्रेसी, राष्ट्रीय अस्मिता के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
अपने केंद्र की विभिन्न नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि ,मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना, आवास योजना, घर घर बिजली, और पानी तथा देश के आर्थिक विकास में विभिन्न संभावनाओं को लाकर दुनिया के श्रेष्ठ राष्ट्रों में खड़ा कर दिया है।
आज भारत दुनिया के प्रमुख राष्ट्रों में गिना जाता है, तथा देश का मान और सम्मान बड़ा है।
इसके पूर्व मध्य प्रदेश विधानसभा के विपक्ष के नेता पंडित गोपाल गोपाल भार्गव ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि, हम बुंदेलखंड की चारो लोक सभा सीट भारी बहुमत से जिता कर ,नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।
वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ,यह निकम्मी सरकार जो आते ही बिजली गुल, किसानों का कर्जा माफ का वादा करके मुकर ने वाली यह सरकार, तथा गेहूं ,उड़द खरीदी में भारी भ्रष्टाचार एवं उनके अधीनस्थतो के पास, करोड़ों अरबों की संपत्ति का पर्दाफाश, एवं मध्य प्रदेश सरकार इस समय बेरोजगारों को रोजगार क्या देगी ,वे स्वयं तबादला उद्योग को पुनर्जीवित कर भारी भ्रष्टाचार कर रही है।
इसके पूर्व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, आपका यह वोट बीडी शर्मा को नहीं बल्कि मोदी जी के हाथ मजबूत करेगी ,और निश्चित रूप से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही, क्षेत्र में विकास की लहर दौड़ेगी ,भरपूर विकास होगा ,बस आपका साथ चाहिए।
वहीं टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक ने भी सभा को संबोधित करते हुए ,भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए अपील की।
इस अवसर पर राजेश प्रजापति, टीकमगढ़ से राकेश गिरी गोस्वामी ,बृजेंद्र सिंह बुंदेला ,अनिल जैन, राहुल लोधी, प्रहलाद लोधी ,संजय पाठक, हरिशंकर खटीक के अलावा पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक, मानवेंद्र सिंह , विजय बहादुर सिंह बुंदेला ,कुसुम महदेले ,श्रीमती ललिता यादव तथा घासीराम पटेल जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, शतानंद गौतम ,भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह बुंदेला तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा किया गया।
वहीं कार्यक्रम समाप्ति पर आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री, अरविंद पटेरिया के द्वारा किया गया।
