पुलिस की प्रताड़ना से परेशान युवक ने लगाई फांसी।
![]() |
- मृतक के पडोसी। |
//अरवाज खान//
राजनगर(छतरपुर)। थाना राजनगर अंतर्गत ग्राम बन्दरगड़ में एक युवक ने फांसी लगा ली परिवार जनो ने राजनगर थाना प्रभारी के के परस्ते व एस आई दाहिया पर गम्भीर आरोप लगाये है।बिगत जानकारी मे राजनगर पुलिस प्रशासन पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके है जिससे इन दिनो राजनगर थाना विषयगत् चर्चाओ मे बना हुआ है।
परिवार जनो ने कह कि उक्त संबंध मे राजनगर पुलिस प्रशासन मारपीट के साथ 30000 रुपये की मांग की गई थी जिसके चलते आरोपी के पुत्र ने रुपये न होने पर फांसी लगा ली कर अपनी जान गवा ली।
जिसके बाद अब पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है।
अब देखना यह है कि उक्त आला अधिकारी इस संबंध मे क्या कार्यवाही करते है क्योंकि मामला इतना गंभीर है कि जिसके चलते एक युवक ने बेवजह पुलिस की प्रताड़ना से फांसी लगा कर अपनी जान से हाथ धोना पडा।
