Translate

बुधवार, 1 मई 2019

इवीएम,डाक मतपत्र पर रहेगी उम्मीदवारों की फोटो।

इवीएम,डाक मतपत्र पर रहेगी उम्मीदवारों की फोटो।



ब्यूरो। लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बैलेट यूनिट उम्मीदवार का फोटो भी अंकित होगा।
इसके पहले तक बैलेट यूनिट पर चस्पा किए जाने वाले मतपत्रों में नाम, पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह अंकित होता था।
इसी तरह से डाक मतपत्र पर भी उम्मीदवारों के नाम और पार्टी के नाम के साथ फोटो भी अंकित किए जाएंगे।
 मतदाता फोटो के जरिए भी देख सकेगा कि वो जिस उम्मीदवार को वोट देना चाहता है, ये वही उम्मीदवार है या उसके नाम से मिलते-जुलते नाम का उम्मीदवार है। फोटो से उम्मीदवार की पहचान सही और आसान तरीके से मतदाता कर सकेंगे।