Translate

बुधवार, 1 मई 2019

सरपंच-सचिव के भी होंगे डिजिटल हस्ताक्षर।

सरपंच-सचिव के भी होंगे डिजिटल हस्ताक्षर।


ब्यूरो छतरपुर। जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सीइओ की तरह ही ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव के भी डिजिटल हस्ताक्षर इस्तेमाल होंगे।
 केन्द्र सरकार ने 14वें वित्त आयोग के तहत होने वाले सभी कार्य व उन पर खर्चो मे होने वाली राशि की निगरानी और पारदर्शिता के लिए यह प्रयोग शुरु किया है।
 इस प्रयोग का मकसद है कि पंचायत द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्य समय पर हो और भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता हो। इसके साथ ही एक ही फॉर्मेट में कार्य हो, ताकि पंचायत से लेकर जिला पंचायत और केन्द्र सरकार सीधे कार्य की प्रक्रिया व प्रगति की मॉनिटरिंग कर सके।
डिजीटल हस्ताक्षर की योजना चुनाव बाद लागू की जाएगी। हांलाकि इस संबंध में प्रशिक्षण का कार्य मार्च में ही हो चुका है।