Translate

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

प्रशासन सख्त शांति पूर्ण ढंग से हो मतदान।

 प्रशासन सख्त शांति पूर्ण ढंग से हो मतदान। 


ब्यूरो छतरपुर। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी मोहित बुंदस द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता मे बताया कि छतरपुर जिला तीन संसदीय क्षेत्रों में बंटा हुआ है।
टीकमगढ में महाराजपुर, छतरपुर बिजावर, दमोह में मलहरा और खजुराहो में चंदला, राजनगर विधानसभा क्षेत्र संबद्ध किए गए हैं। संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए जहां मात्र एक सप्ताह का समय शेष बचा हैं वहीं मतदान शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर व्यवस्थाएं चौकस करने में लगा हुआ है।
कलेक्टर मोहित बुंदस ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं स्वीप प्लान के तहत मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
 सारे काम छोड़ दो सबसेे पहले वोट दो, की तर्ज पर गांव में मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली जा रहीं है और बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान भी किया जा रहा है।
एवं उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए जिले के पुलिस बल के साथ-साथ बाहर की सुरक्षा कंपनियां भी बुलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले मे कुल 1566 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री बुंदाश ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार छतरपुर जिले में कुल मतदाता 1762857 हैं जिसमें पुरूष 935870 महिला 826951 और अन्य 36 हैं। वर्ष 2019 की अनुमानित जनसंख्या 2033289 है जिसमें पुरूष 1079430 महिला 953823 और अन्य 6 हैं। 18 अप्रैल 2019 की स्थिति में कुल मतदाता संख्या 1288607 है। जिसमें पुरूष 695384 महिला 593202 और अन्य 21 हैं। छतरपुर जिले में विधानसभावार महाराजपुर में 264 मतदान केंद्र, चंदला में 255 मतदान केंद्र, राजनगर में 264 मतदान केंद्र, छतरपुर में 248 मतदान केंद्र, बिजावर में 266 मतदान केंद्र और मलहरा में 271 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि नाम वापसी के उपरांत टीकमगढ लोकसभा क्षेत्र में 14 उम्मीदवार, दमोह लोकसभा में 15 उम्मीदवार और खजुराहो लोकसभा में 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए 7258.32 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जिसकी कुल कीमत 18 लाख 90 हजार 582 है। वहीं 1065 गैर जमानती वारंट तामील किए गए हैं।
 छतरपुर जिले में 10164 शस्त्र लायसेंस जमा किए गए हैं जबकि 561 को शस्त्र लायसेंस जमा ना करने की छूट दी गए है और 83 ऐसे शस्त्र लायसेंस हैं जो जमा करने के लिए लंबित हैं।