Translate

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

बिना निर्माण निकाल ली राशि,सिर्फ कागजों में ही दे दिया ग्रामीणों को रोजगार।

बिना निर्माण निकाल ली राशि,सिर्फ कागजों में ही दे दिया ग्रामीणों को रोजगार।



लवकुशनगर(छतरपुर)। जिले छतरपुर अंतर्गत जनपद क्षेत्र गौरिहार की ग्राम पंचायत कौथेहा में जिन हितग्राहियो के मनरेगा के तहत खेत तालाब स्वीकृत हुए उन्हें उसकी भनक तक नही लगी और सरपंच सचिव ने फर्जी मास्टर रोल भरकर लाखों रुपए की राशि को ठिकाने लगा दिया।
 पंचायत में ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए जिसे चुना उसने गांव के विकास के लिए आई राशि से कागजों में ही निर्माण कर डाला।
 खेत तालाब योजना हो या बच्चों के खेल का मैदान, सभी कागजों में बना दिए गए। फर्जी मास्टर रोल के जरिए गांव के लोगों को इन कामों में रोजगार भी दे दिया गया।
गांव में सीसी रोड भी बनाई गई, लेकिन वो भी कागजों में ही बनी। इतने सारे कार्यो की राशि बिना निर्माण निकाल ली गई, जबकि इन कार्यो का मूल्यांकन करके उपयंत्री द्वारा ओके रिपोर्ट दिए जाने के बाद ही भुगतान किया जाता है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।