Translate

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

बाइक पेड़ से टकराने से दो पहिया वाहन चालक की हुई मौत।

बाइक पेड़ से टकराने से दो पहिया वाहन चालक की हुई मौत।



//अक्षय जैन जादू//

भगवा(छतरपुर)। भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम फुटवारी निवासी 18 वर्षीय युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई ,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
जिसकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच सुरु कर दी है।
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा में पदस्थ ओटी अटेंडर दुर्गा प्रसाद पिता दयाशंकर रामगढ़िया 43 वर्ष ने थाना बड़ामलहरा में सूचना दी कि फुटवारी निवासी उपदेश रजक पिता भगवान दास रजक 18 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है जिसे उसके परिजन अस्पताल लेकर आये है ।
थाना पुलिस ने सूचना पर 174 सी आर पी सी के तहत मर्ग कायम कर संबंधित थाने को सूचना भेजी है।