Translate

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

जमीनी विवाद के चलते पुत्र ने की पिता की हत्या।

जमीनी विवाद के चलते पुत्र ने की पिता की हत्या।


//अरवाज खान//

खजुराहो/राजनगर(छतरपुर)। खजुराहो थाना अंतर्गत अकौना चौकी अंतर्गत पहाड़ी बावन गांव में काशी उर्फ काशीराम यादव द्वारा अपने ही पिता मृतक गंगुवा यादव उम्र 90 वर्ष की मुगरिया मारकर हत्या कर दी गयी।
 हत्या के बाद आरोपी भाग रहा था तभी पुलिस को सूचना दी गई।
उक्त घटना के बारे में बता दें कि मृतक गंगुवा यादव और काशीराम के बीच में जमीन जायदाद का विवाद चल रहा था जिस पर 18 अप्रैल की दोपहर लगभग 10:45 बजे कछरा पहाड़ी हार मे पुत्र द्वारा पिता गंगुवा यादव को मौत के घाट उतार दिया गया पुत्र काशीराम द्वारा बेरहमी से पिता के ऊपर मुगरिया से कई बार किए गए जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पाते ही जिला पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई जिसमें खजुराहो टी आई आर एस बागरी एएसआई जीएस चौबे पीएन मरावीरण बहादुर सिंह प्रधान आरक्षक वृंदावन प्रजापति प्रधान आरक्षक पृस्वी दीन मोहम्मद शखी हाशमी अनिल सिंह अभय राम शंकर किशोर राजाराम की टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई आरोपी कछरा हार में छुपा हुआ था।
 जिस को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया एवं हत्या में प्रयुक्त मुगरिया जप्त की गई अपराध क्रमांक 85/ 19 धारा 302 आईपीसी के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।