Translate

रविवार, 7 अप्रैल 2019

भक्तामर एवं भव्य अखंड पाठ का हुआ समापन।

 भक्तामर एवं भव्य अखंड पाठ का हुआ समापन।


//अक्षय जैन जादू//

भगवा(छतरपुर)। क्षेत्र की सुख एवं समृद्धि के लिए श्री दिगम्बर जैन नया मंदिर जी भगवा में शानिवार को सुबह से सकल दिगम्बर में जैन समाज के नव युवक संघ के द्वारा श्री 1008 अखंड भक्ताम्बर पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमे शनिवार को सुबह सर्वप्रथम कलश स्थापना उपरांत अभिषेक शांतिधारा चौबीस भगवान की पूजन उपरांत अखंड भक्ताम्बर का पाठ शरू किया गया।
क्षेत्र में सुख व शांति के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
शनिवार एवं रविवार को शांतिधारा की बोली महेंद्र जैन कलाकार एवं रमेश जैन फुटवारी एवं हरिश्चंद् जैन गोरकपुरा के द्वारा भव्य शांतिधारा की गई।
उक्त कार्यक्रम में प्रतिष्ठिटाचार्य पंडित लालचंद्र जैन शास्त्री,मुन्नालाल जैन शास्त्री,प्रमोद जैन शास्त्री,पंडित राकेश शास्त्री सतपारा के द्वारा कार्यक्रम निर्भिगन सम्पन कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में एक आकर्षण का केंद्र के रूप मे राकेश एन्ड पार्टी सोभित जैन मनोज मोदी ने अपने मधुर स्वरकोकिला के भजनों से लोगो को मनमोहित किया।
कार्यक्रम पश्चात समाज का स्नेह भोजन सम्पन्न हुआ।
 कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं व्यवस्थापक नव युवक सेवा संघ के कार्यकर्ता रहे।
उक्त कार्यक्रम में जिसमे कपूरचंद जैन कुंवरपुर मुनालाल जैन कुँवरपुरा , देवेंद्र सिंघई , राजेन्द्र जैन गोरखपुरा , चंद्रभान जैन बरेठी , हरिश्चन्द जैन गोरखपुरा , अरविंद जैन सिंघई फौजदार सन्तोष जैन , रतनचंद जैन सतपारा , फौजदार सुरेश जैन , राजकुमार जैन फुटवारी , शील चंद्र जैन जैरथ  मोहित जैन ,  विमल जैन बाबा,महेंद्र जैन कलाकार सुभम जैन पारस राहुल जैन फुसकेले ,प्रमोद जैन गैस ,रानू जैन कुर्रा   आशीष जैन फुटवारी अरिहंत जैन , सुभम जैन सिंघई ,  समेत सैकड़ो की तादात में लोग साम्लित हुए।