बोरी मे महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने किया खुलासा।
//अरवाज खान//
राजनगर(छतरपुर)। राजनगर थाना अंतर्गत कुटने डैम में 23 मार्च को बोरे में मिली महिला की लाश कलावती की थी सटई थाना अंतर्गत पिपरिया गांव की मृतिका कलावती के भाई ने बहनोई पर आरोप लगाये थे।महिला की लाश निकलवाकर कर जब पहचान करायी गयी तो कलावती कुशवाहा उम्र 35 निवासी काशीपुरा इमलिया थाना राजनगर गांव के रूप में की गई टीआई ने कहा पति से अभी पूछताछ चल रही है मृतका के भाई ने बताया इमलिया गांव के लोग जटाशंकर धाम गए हुए थे तभी वहां हमारे गांव पिपरिया के लोग भी मिले उन्होंने बताया कि तुम्हारी बहन कितने दिनों से नहीं आई है तो बताया कि मेरी बहन वही है शंका होने पर गांव आकर पता किया तो पता चला कि मेरी बहन की हत्या मेरे बहनोई द्वारा कर दी गई है। एवं मेरी भांजीओ ने बताया पिता द्वारा हमारे साथ भी मारपीट भी की जाती है।
घटना के दो दिन पूर्व मम्मी की और पिताजी की लड़ाई हुई थी।
जिसके बाद थाना राजनगर में आकर जानकारी दी और फोटो से शिनाख्त की तब जाकर राजनगर SDM महोदय की अनुमति उपरांत दफनआई गई लाश को निकलवाकर पहचान कराई जिसमें लास मेरी बहन की थी। एवं चप्पलों से भी पहचान की गई मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि जब बहन गायब थी तब बहनोई ने क्यों नहीं की गुमशुदगी की रिपोर्ट???
अतः इसका क्या कारण था???
पुलिस कर रही है पूछताछ जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा इमलिया गांव में पसरा सन्नाटा।