Translate

गुरुवार, 9 मई 2019

108 की लापरवाही से घण्टो परेशान रहे घायल एवं परिजन।

108 की लापरवाही से घण्टो परेशान रहे घायल एवं परिजन।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर घुवारा के पास, शादी समारोह से लौट रहे तीन युवक सड़क हादसा का शिकार हो गये।
जानकारी के मुताबिक यह तीनों युवक सागर से एक शादी समारोह मे शामिल होकर एक ही बाइक पर सबार होकर लौट रहे थे।
जिनकी वाइक लगभक सुवह सात बजे हीरापुर तिगड्डा के पास आनियंत्रित हो गयी जिससे तीनो युवक गिर गए।
जिसमे बाइक सबार तीनो युवक जो कि गम्भीर रूप से घायल हो गए है।
मौके पर ऐबुलेंस 108 शाहगढ़ अस्पताल ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा तक पहुचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को जिला अस्पताल टीकमगढ़ के रैफर कर दिया गया।
लेकिन घटना क्रम मे दुखद बात यह भी देखने को मिली कि हालात काफी गम्भीर होने पर भी घुवारा 108 का स्टॉप जिला अस्पताल ले जाने के लिए कतराता रहा।