Translate

शनिवार, 4 मई 2019

फैनी तूफान का हो सकता है व्यापक असर, अगले 24 घंटे की चेतावनी।

फैनी तूफान का हो सकता है व्यापक असर, अगले 24 घंटे की चेतावनी।



ब्यूरो छतरपुर। उड़ीसा तट पर शुक्रवार को पहुंचे चक्रवाती तूफान फैनी का व्यापाक असर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसका आंशिक असर बुंदेलखंड में पडऩे की संभावना है।
मौसम केन्द्र खजुराहो के प्रभारी आरके परिहार ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए छतरपुर जिले में पडऩे की संभावना है। चक्रवाती तूफान के असर के चलते जिले में बादल छाने, तेज हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।
तूफान की रफ्तार के अनुसार कहीं तेज व कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है, धूप निकली, लेकिन चुभन अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। हवाएं चलने से गर्मी का असर कम हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ओडिशा के गोपालपुरा में फैनी तूफान के टकराने के बाद राज्य पर इसका असर और बढ़ सकता है। भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने बताया कि 48 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, भोपाल,रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर , टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सतना, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी, बारिश की संभावना है।