परीक्षा देकर लौट रहे छात्र से दर्जन भर युवकों ने की मारपीट।
ब्यूरो छतरपुर। कॉलेज से नर्सिंग की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र को बाइकों में सवार होकर आए एक दर्जन युवकों ने मारपीट कर जबरन अपहरण किया और उसे विश्वनाथ कॉलोनी ले जाकर जमकर मारपीट की।
करीब एक घंटे बाद घायल अवस्था में छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कराने के बाद फरियादी सिविल लाइन थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ कॉलोनी निवासी सुशील रैकवार शहर के अवंतीबाई कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र है।
शुक्रवार को दोपहर जब वह परीक्षा देकर कॉलेज से निकला तभी वाइकों से आए एक दर्जन युवकों ने उसका पीछा किया और कॉलेज तिराहा के पास सड़क में पैदल जा रहे छात्र सुशील कुमार के साथ मारपीट की गई और फिर जबरन बाइक में बैठाकर विश्वनाथ कॉलोनी ले गए और उसके साथ आधे घंटे तक मारपीट की गई। इस मारपीट में छात्र सुशील कुमार के शरीर में कई गंंभीर चोटें आईं हैं। आरोपियों ने छात्र की मारपीट का वीडियो भी बनाया और फोटो भी खींची जिसे आरोपियों ने सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया गया। करीब आधे घंटे बाद छात्र आरोपियों के चंगुल से छूटा और घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा। वहीं मामले में फरियादी ने थाना सिविल लाइन में आरोपियों के नामजद शिकायत दर्ज कराई है। वहीं थाना पुलिस ने बताया ेिक शिकायत दर्ज कर ली गई है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।