बाइक चालक की मौत,मौके से फरार हुआ वाहन चालक।
//रूपेश जैन के साथ प्रभान सिंह लोधी की खबर//
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दीपचंन्द्र लोधी पिता भागीरथ लोधी उम्र 24 वर्ष, जो कि बम्होरी से अपनी गाड़ी पर सवार होकर बेरखेड़ी गांव की ओर जा रहा था जिसे किसी वाहन की टक्कर लगने का मामला सामने आया है।
तो वहीं मृतक के परिजनों मे उसके बडे भाई रनमत लोधी ने कहा है कि जो यह घटना हुई है उस दिन गांव बूढ़ीश्यामर में एक बारात आई हुई थी जिसकी जीप में दूल्हा-दुल्हन सवार होकर वापस जा रहे थे लेकिन जब हम लोग आधा से एक घंटे के बाद वहां पर पहुंचे तो हमें कोई नहीं मिला तथा हम पीड़ित को तुरंत ही लेकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा पहुंचे जहां पर उसके उपचार के बाद उसे दमोह तथा दमोह से जबलपुर रैफर कर दिया गया है जहां पर उसकी मौत हो गई। तो वहीं परिजनों का यह भी कहना है कि इस संबंध में उचित कार्यवाही की जाए।