Translate

शनिवार, 4 मई 2019

कैंप के माध्यम से खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा निखारने का मिला मौका।

 कैंप के माध्यम से खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा निखारने का मिला मौका।



//अखण्ड यादव//

बल्देवगढ(टीकमगढ)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्थानीय खेल स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के तहत समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
 समर कैंप में खिलाड़ियों द्वारा खेल की बारीकियों जानकर अपनी प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है खेल एवं युवा समन्वयक डीपी सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में युवाओं को एक माह तक क्रिकेट वालीबाल कबड्डी एथलेटिक्स एवं वालीबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 15 अप्रैल से 15 मई तक चलने वाले समर कैंप में 8 वर्ष से 18 वर्ष तक के छात्र एवं छात्राएं भाग ले रहे हैं। समर कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों द्वारा अपनी रुचि अनुसार खेलों का प्रशिक्षण लिया जा रहा है इसमें प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें खेल की बारीकियों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है समर कैंप में धर्मेंद्र रैकवार ,निजाम खां ,रज्जाक खान, किरण वर्मा द्वारा खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट भी प्रदान किए जाएंगे। समर कैंप में करीब 150 छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं।