Translate

रविवार, 5 मई 2019

कलेक्टर ने की मतदाताओं से मतदान करने की अपील।

कलेक्टर ने की मतदाताओं से मतदान करने की अपील।


ब्यूरो छतरपुर। जिला कलेक्टर मोहित बुंदस ने लोकसभा चुनाव में 6 मई को छतरपुर जिले में तीन संसदीय क्षेत्रों के 12 लाख 88 हजार 607 मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व के मौके पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
कलेक्टर ने मतदाताओं को आश्वस्त किया है कि जिला प्रशासन द्वारा सभी 1566 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदाता निष्पक्ष, निर्भीक होकर और बिना किसी भय के अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट दें। इसके लिए जिले के चिन्हित 245 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन चिन्हित मतदान केन्द्रों में से 92 मतदान केन्द्रों पर सीएपीएफ की कम्पनी, 234 मतदान केन्द्रों पर माइक्रो आब्जर्वर, 123 मतदान केन्द्रों पर डिजिटल/वीडियो कैमरा डिप्लायमेंट किए गए हैं।

जिले से 12 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान।

टीकमगढ़, खजुराहो और दमोह संसदीय क्षेत्र के लिए 3 सांसदों को निर्वाचित कराने में छतरपुर जिले के 12 लाख 88 हजार 607 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 6 लाख 95 हजार 384 पुरूष, 5 लाख 93 हजार 202 महिला और तृतीय लिंग के 21 मतदाता शामिल हैं।