कोपरा नदी के पास हुये सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।
//जिला ब्यूरो मनीष साहू,विनय असाटी//
ब्यूरो दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी कोपरा नदी के पास मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
30 वर्षीय युवक अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद में जान बच जाती, घटना की जानकारी पुलिस को लगने पर तत्काल हंड्रेड डायल व नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस पहुंची,घटना को देखते हुए पुलिस ने बताया कि युवक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
अगारा गांव से वापस दमोह लौट रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, ट्रक को पुलिस ने नरसिंहगढ़ क्षेत्र से पकड़कर जप्त कर लिया है।
मौके पर नरसिंहगढ़ चौकी से पहुंचे एएसआई बी.एल. दुबे ने जानकारी देते हुये बताया कि बडापुरा दमोह निवासी मृतक अरविंद उर्फ पप्पू पिता अनारी अहिरवार उम्र 30 वर्ष की मौत हो जाने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जिसका कल बुधवार के दिन सुबह पोस्टमार्टम होगा।