ट्रक मे लगी आग,जलकर हुआ खाक।
//खिलान पटैल//
जबेरा(दमोह)। दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत कलेहरा गांव के पास सोमवार के दिन एक ट्रक में भीषण आग लग गई जिसके कारण वह जलकर खाक हो गया।जिसके कारण उक्त स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लेकिन ट्रक चालक की सूझबूझ क से उसने पहले ट्रक को सडक से करीब आठ फीट नीचे उतारा जिस कारण एक बडा हादसा होने से बच गया।
जिसके बाद तेदूखेडा फायर विग्रेड ने आग पर काबू पाया।
लेकिन आग लगने का कारण स्पष्ट तो नही हो पाया है लेकिन लोगो मे यह चर्चा है कि आग , ट्रक मे बैल्डिंग का कार्य चल रहा था जिस करण लगी।
