Translate

बुधवार, 15 मई 2019

कट्टा दिखाते समय चली गोली, युवक की हुई मौत।

दोस्त के घर आया था युवक, कट्टा दिखाते समय चली गोली, युवक की मौत।


ब्यूरो छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी में किराए से रहकर पढ़ाई कर रहे दोस्त से उसके कमरे में मिलने के लिए एक युवक आया जो अपने दोस्त को कट्टा दिखा रहा था।
 वह कट्टे को खोलकर दिखा रहा था जिससे कट्टे गोली निकलकर गई जो सीधे युवक के सीने में जा धंसी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।       
घटना के आवाज सुन आस-पास के मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। जहां पर टीमों द्वारा घटना स्थल की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले में संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।