Translate

शुक्रवार, 24 मई 2019

सड़क हादसे में एक की हुई मौत, छः घायल।

सड़क हादसे में एक की हुई मौत, छः घायल।



चंदला(छतरपुर)  बीते रोज लवकुशनगर के गुढ़ा गांव बारात में आए कार सवार कुछ लोग बारात से अपने घर लौटते समय चंदला थाना क्षेत्र के पडऱी गांव के पास हादसे का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार छः लोग बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
       डॉक्टर ने कमलेश पुत्र मातादीन पटेल 32 बर्ष निवासी बरियारपुर थाना कालिंजर जिला बांदा को मृत घोषित किया है।
 इस हादसे में संतु पुत्र बाबूलाल पटेल 50 बर्ष निवासी लालपुर, पुरैनिया थाना कालिंजर, जिला बांदा, रामदीन पुत्र शंकर पटेल 35 वर्ष निवासी लालपुर, रामसनेही पुत्र रामेश्वर पटेल 60 वर्ष निवासी रनखेरा, राहुल पुत्र राजा भैया पटेल 40 वर्ष बरियारपुर, ओमप्रकाश पुत्र मुन्नीलाल पटेल 26 वर्ष लालपुर और जागेश्वर भवानी पटेल 60 वर्ष निवासी रनखेरा बुरी तरह घायल हुए हैं।
सभी घायलों को डॉ. लखन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद रिफर किया है। घटना के सम्बंध में जब घायलों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गाड़ी की काफी तेज रफ्तार से चल रही थी जिस कारण से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और शायद गाड़ी पलट गई।