Translate

गुरुवार, 30 मई 2019

डी.पी.सी. ने ली संयुक्त बैठक।

डी.पी.सी. ने ली संयुक्त बैठक।


//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर स्थनीय जनपद शिक्षा केंद्र के सभाघर में ड़ीपीसी एचएच त्रिपाठी ने बैठक ली।
 बैठक में साइकल पात्रता बाले शासकिय माध्यमिक शालाओ के 47 प्रधानाध्यापक , जनसिचक,बीएसी,एवं बीआरसी हरिप्रसाद अहिरवार उपस्थित रहे।
 डीपीसी की अध्यक्षता में एपीसी प्रदीप खरे ने सीएम हेल्पलाइन पर जोर देते हुए कहा लंबित शिकायतों की जांच पड़ताल कर समय सीमा में समाधान करे मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से मिले शिकायत की सत्यता परखे सही पाए जाने पर शाला प्रधानाध्यापक शिक्षक के विरुद्ध विधि समंत कार्यवाही प्रस्तावित करे पर शिकायत असत्य पाए जाने पर फ़ोर्स क्लोज हुए।
 बी आर सी के माध्यम से एकल नस्ती जिला शिक्षा केंद्र भेजे बैठक में छात्र छात्रा हितग्राही योजनाओं पर भी चर्चा की गईं अधिकारियों ने कहा कि पात्र बच्चो को शासन की योजनाओं का सत् प्रतिशत एवं समय सीमा में लाभ मिलना चाहिए नए शिक्षण सत्र में स्कूल चले हम अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार करे आर टी आई के आवेदन,सत्यापन,साइकल मेपिंग गढ़वेश एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण समय सीमा में करे।
 ड़ीपीसी ने बैठक में अनुउपस्तिथ प्रधानाध्यापको जन शिक्षको का एक दिन का बेतन काटने के निर्देश दिए।