Translate

शुक्रवार, 3 मई 2019

सामूहिक पुलिस बल द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।

सामूहिक पुलिस बल द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।


//रूपेश जैन के साथ अंशुल असाटी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग के जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी मोहित बुंदाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देश पर बक्सवाहा के थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी द्वारा पुलिस बल के साथ   फ्लैग मार्च शुक्रवार को निकाला गया।
जिसका उद्देश्य आगामी छः मार्च को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एवं असामाजिक तत्वों पर कडी नकेल कसने के लिए नगर के मुख्य मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला गया।
 थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि बक्सवाहा विकासखंड के सभी मतदान बूथों पर 5 मई को पुलिस बल पहुंचा दिया जाएगा।
 और हमारे यहां अशोक नगर एवं राजगढ़ ब्यावरा से 225 पुलिस बल पहुंचाए गए हैं बाहर से भेजी गई इन सभी 225  बल के साथ थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी एवं बक्सवाहा पुलिस बल के साथ पूरे नगर में शांति व्यवस्था रखने के लिए फ्लैग मार्च के साथ भ्रमण किया गया है।