Translate

शनिवार, 1 जून 2019

बिना बताए घर से लापता हुई युवती।

बिना बताए घर से लापता हुई युवती।


शादी हुई थी तय,लगुन लिखने से पहले हुई लापता।


//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सड़वा से गुरुवार को 19 वर्षीय युवती घर बालो को बिना बताए कही लापता हो गई।
 युवती के पिता के तलाशने पर सुराग न लगने पर थाना पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जाँच प्रारंभ की।
 जानकारी के मुताबिक सड़वा निवासी परमलाल पिता छन्नू पाल थाने को सूचना दी कि उसकी लड़की भुवानी बाई गुरुवार को पौने गयारह बजे के लगभग घर मैं किसी को बिना बातये कही चली गई जिसकी तलाश उसने जान पहचान वालो के यहां एवं रिस्तेदारी में की लेकिन लड़की का कोई सुराग नही मिला।
 युवती की पिता की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला पंजीबद्ध कर तलाश जारी की सूत्रों की माने तो युवती की शादी तय हो चुकी थी वह शादी नही करना चाहती थी गुरुवार को उसकी लगुन लिखनी थी इसी के चलते युवती ने यह कदम उठाया।