Translate

शनिवार, 1 जून 2019

वे-खबर बना रहा वन विभाग,घायल हिरण को इलाज न मिल पाने से मौत।

वे-खबर बना रहा वन विभाग,घायल हिरण को इलाज न मिल पाने से मौत।



पानी की तलाश में आए हिरण को कुत्तों ने नोंचकर किया जख्मी जिससे उसकी मौत हो गई।


//गगन सेन//

पथारिया(दमोह)। तहसील क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरो की जान पर संकट छाया है चीतल हिरण नीलगाय शिकार होते हैं लेकिन वन विभाग द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
एक हिरण कुत्तों के झुंड से बचते हुये दौड़ता हुआ ऊमराहो गांव में जा घूसा।
वहा पर ग्रामीणों द्वारा कुत्तों को भागाकर हिरण को कमरे में बांध दिया।
और वनविभाग को सूचना दी। लेकिन वन अमला नहीं पहुंचा। क्योंकि पथरिया मे वन विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं रहता।
लगभग तीन घंटे तक घायल का इलाज करने के लिए डॉक्टर भी नहीं पहुंचा। 
इसके चलते उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद मौके पर वनरक्षक एस के लखेरा बाद में पहुंचे अधिकारियों द्वारा वन कर्मचारियो पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
इसके चलते दर्जनभर चीतल मौत का शिकार हो चुके है।
पथरिया क्षेत्र के उमराहो पलटू बाबा पहाड़ी क्षेत्र में घनश्याम दास त्यागी द्वारा जंगल तैयार किया।
इसमें सैकड़ों मोर चीतल हिरण नीलगाय रहते थे। उनके निधन के बाद अब जानवरों की जान पर छाया हुआ है। वन विभाग द्वारा इनकी रख रखाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।