Translate

शनिवार, 25 मई 2019

राधा-कृष्ण मंदिर में वार्षिक महोत्सव सम्पन्न।

राधा-कृष्ण मंदिर में वार्षिक महोत्सव सम्पन्न।


//गगन सेन//

पथारिया(दमोह)।  ग्राम जुझार मे श्री राधा कृष्ण मंदिर में बांके बिहारी का वार्षिक महोत्सव आयोजन असाटी परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
 सब प्रथम राधा कृष्ण भगवान का दूध दही घी शहद शक्कर से अलग अलग स्नान कराया गया।
 इसके बाद इत्र से स्नान कराए गए गंगा जल यमुना जल नर्मदा जल से राधा कृष्ण भगवान का अभिषेक हुआ।
 इस अवसर पर लक्ष्मी प्रसाद असाटी सरोज असाटी द्वारा पूजन किया गया मंदिर के पुजारी पंडित तेजेंद्र तिवारी द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा और स्वरित मंत्रोच्चार करके समस्त पूजन कराया गया भगवान राधा कृष्ण जी की भव्य आरती की गई साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुजनों ने भक्ति भावना में लीन होकर राधे राधे के जयकारों से मंदिर गूंज उठे इसके बाद फिर कन्या भोजन प्रसाद वितरण हुआ।
और रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन किया इस अवसर पर घनश्याम प्रसाद असाटी राधा असाटी अशोक असाटी पन्नालाल असाटी बंदना असाटी मयूर असाटी कुमकुम असाटी मेघा असाटी राजन असाटी शुभम असाटी साजन असाटी नेहा असाटी वंशु असाटी राकेश असाटी डालचंद असाटी शैलजा असाटी अनिल असाटी रजनी असाटी अंशु असाटी अंशी  असाटी करोड़ी सेन मुन्ना सेन परम विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति रही।