खुले आम बिक रहा गांजा,पुलिस थाना से महज थोडी दूरी पर गांजे की बिक्री।
स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी उठ रहे है सवाल।
//गगन सेन//
हटा(दमोह)। हटा थाना से चंद दूरी पर सब्जी मंडी के समीप पीपल के पेड के नीचे बैठकर खुलेआम गांजे की गोरखधंधा फल-फूल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हटा थाना से चंद दूरी पर गांजा खुले आम बेचा जा रहा है बताया जा रहा है कि इस गांजे के कारोवारियो का पुलिस को जानकारी होने के बाद भी पुलिस कार्यबाही नही करती है तथा कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस के संरक्षण में यह अबैध गांजा बिक रहा है।
यह गांजा कारोवारी खुले आम साईकिल पर शैला रखकर निडर होकर गांजे की पुडिया खुले आम बेच रहे हैं बताया जा रहा है कि पुलिस और अबैध गांजा माफियाओं की मिली भगत होने के कारण यह गोरख धंधा बुरी तरह से फल-फूल रहा है।
अनोको गाँव में यह गांजे का कारोवार फल फूल रहा है आपको हटा नगर मे गांजा आसानी से मिल रहा है लेकिन हटा पुलिस कमीशन के चक्कर में कार्यवाही करने से कतरा रही है।
हटा मे यह गौरख धंधा चरम सीमा पर है यहां पर खुले आम गांजा बेचा जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन मूक बनी देख रही है पुलिस कमीशन के चक्कर में कार्रवाई करने से बच रही है बताया जा रहा है कि हटा थाने के अंतर्गत अनेक गांव मे गांजा की बिक्री खुलेआम की जाती है।
ग्रामीणों ने दमोह जिले के मुखिया पुलिस अधीक्षक महोदय का ध्यान हटा थाना व आसपास गांवो की तरफ आकर्षित किया गया है कि नशा रूपी जहर पर रोक लगाई जाए जो गाँव-गाँव में बिक रहा अबैध गांजा जिससे हजारों घर परिवार बेघर और बर्बाद हो गए हैं नशे के कारण ही सड़क दुर्घटनाएं चोरी लड़ाई झगड़े मारपीट आदि नशे के कारण ही होते हैं इसलिए गांजे के माफियाओ पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की ग्रामीणों नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय से आशा की है अब देखना है कि पुलिस विभाग इन अबैध गांजा माफियाओ पर नकेल कसती है कि नही यह तो आने बाला समय ही तय करेगा।