राम दरवार में वार्षिक उत्सव,देश भर के संतों ने की शिरकत।
धार्मिक आयोजन - सीताराम विवाह,संत समागम के बाद हुआ भंडारा,हज़ारो श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम मेनवार व केवलाई धाम में विशाल धार्मिक आयोजन किया गया।केवलाई में स्थापित श्री अबध बिहारी - विहारणी जु सरकार धाम और मेलवार में स्थित श्रीराम सरकार मंदिर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया ।
यह आयोजन 17 मई से शुरू होकर सात दिनों तक चला ।
इस दौरान इन दोनों मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
केवलाई धाम में 17 मई को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।
आयोजन में विवाह की सभी रस्मे निभाई गई मिथला धाम से आई हुई सखियो और तुलसी महाराज द्वारा मिथला पद्द्ति से श्री सीताराम विवाह मनाया गया।
श्रद्धालुओं ने धूमधाम गाजेबाजे के साथ ग्राम में भगवान श्रीराम व माता जानकी की शोभायात्रा निकाली गई अगले दिन भगवान श्री राम के कुँवर केवला की रश्म निभाई गयी इसके बाद पूर्णहुति दी गई अंतिम दिन विशाल भंडारा हुआ भंडारा में ग्राम सहित आसपास के ग्रामो हज़ारो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया यह आयोजन सीतासरन महाराज के मार्गदर्शन में हुआ।
वार्षिक उत्सव आयोजन में मेलवार मंदिर प्रांगड़ में संत समागम हुआ संत समागम के आयोजन में देश भर के तमाम साधु संत शामिल हुए संत समागम में संतो ने राष्ट्र कल्याण,समाज कल्याण अपने अपने विचार रखे संतो ने गिर रहे मानवीय मूल्यों पर भी गहन चिंतन किया और अपने अपने उद्गार व्यक्त किये वही साधु संतों पर आए दिन लग रहे आरोप पर भी चिंतन किया गया