Translate

शनिवार, 25 मई 2019

गांजा विनष्टीकरण के उपलक्ष्य मे सागर डीआईजी की मौजूदगी।

गांजा विनष्टीकरण के उपलक्ष्य मे सागर डीआईजी की मौजूदगी।


साथ ही परिसर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

//गगन सेन//

नरसिंहगढ/पथारिया(दमोह)। जिले दमोह के नरसिंहगढ स्थित मायसेम सीमेंट फैक्ट्री में गांजा विनष्टीकरण के लिए सागर डीआईजी श्री दीपक वर्मा, डीआईजी छतरपुर श्री अनिल महेश्वरी, छतरपुर एसएसपी श्री तिलक सिंह, पन्ना एसपी श्री मयंक अवस्थी,दमोह एसपी श्री विवेक सिंह पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में गांजे का विनष्टीकरण हो रहा है।
इसके साथ ही साथ वृक्षारोपण भी नरसिंहगढ़ फैक्ट्री में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर टीआई दमोह देहात एच.आर. पांडे,चोकी प्रभारी नरसिंहगढ़ विक्रम दांगी सहित माय सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।