Translate

शुक्रवार, 31 मई 2019

डाॅक्टरो ने दिलाई शपथ,पुलिस व पत्रकारो की मौजूदगी।

डाॅक्टरो ने दिलाई शपथ,पुलिस व पत्रकारो की मौजूदगी।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को करीबन 12 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा में केम्प के माध्यम से आयोजन किया गया।
जिसमें पुलिस स्टॉप बमनोरा एवं घुवारा के साथ घुवारा इकाई के समस्त पत्रकार समाजसेवी पहुचे।
जहा डॉक्टर वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में सभी पत्रकारों एंव पुलिस स्टॉप की जांच कराई गई इसके बाद सभी को नशा मुक्त रहने का संदेश किया और सभी से अपील की है कि सबसे पहले नशा मुक्त स्वम् को बनना है इसके बाद अपने परिबार को एवं अपने इष्टमित्रों को गुटका तम्बाकू सिगरेट से दुर रहने की सलाह दी।
इसी अवसर पर निशुल्क उपचार केम्प में सभी लोंगो की खून, पेशाब,शुगर,रक्त समूह,जैसी जांचे कराई गई।
डॉक्टर अग्रवाल ने सभी लोंगों घरेलू उपचार के लिए निशुल्क मेडिसन किट बाटी गयी।
इसके बाद हस्ताक्षर कराए गए।
केम्प में मौजूद मुख्यरूप से डॉक्टर वैभव अग्रवाल,हीरालाल जैन,आलोक जैन,रोशनी साहू,आशीष सोनी,नरेश बाल्मीक के साथ सभी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।