Translate

गुरुवार, 30 मई 2019

रीफिल नही कराए गये अग्निशामक यंत्र,कलेक्टर ने दिये थे निर्देश।

रीफिल नही कराए गये अग्निशामक यंत्र,कलेक्टर ने दिये थे निर्देश।



ब्यूरो छतरपुर। जिले छतरपुर मे कलेक्ट्रेट सहित दर्जनों छोटे बडे सरकारी कार्यालय हैं जहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम अब नजर नहीं आते हैं।
कई सरकारी ऑफिसों में आग पर काबू पाने के लिए एंटीफायर सिस्टम और रेत से भरी लाल बाल्टी तक नहीं रखी है।
 संचालित विभागों में अगर भविष्य में किसी कारण से आगजनी की घटना होती है तो वहां पर आग पर काबू पाने के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं है।
वहीं इसकी जानकारी होने के बाद कलेक्टर द्वारा व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन लापरवाह अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कोई व्यवस्था नहीं की गई।
 जिससे इन कार्यालयों में आज भी खतरे की घंटी बज रही है।
विडंबना यह भी है कि आगजनी की संभावना को लेकर इस तरह की जांच के लिए वहीं तक प्रशासन द्वारा टीम भी गठित नहीं की।
लगता है कि आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
स्थिति यह कि शहर में स्थित सरकारी कार्यालयों में आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी हैं।
अधिकांश सरकारी आफिस में अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए हैं और जहां भी लगाए गए हैं वहां पर कई वर्ष पहले एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। उन्हें अभी तक रीफिल नहीं कराया गया।