Translate

गुरुवार, 9 मई 2019

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल।


पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल।

//विनय असाटी,मनीष साहू//
दमोह/रनेह। थाना रनेह क्षेत्र अंतर्गत बिजवार ग्राम मेंं शादी समारोह में शामिल होने आए बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार युवक ग्राम बिजवार से रनेह की ओर लौट रहे थे जहां ग्राम हिनौती के पास किसी अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायलों में सुनील लोधी उम्र 28 वर्ष थाना गढाकोटा निवासी, गुड्डू सींग लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी हिनोती ठेगापटी थाना नोहटा एवं मुडी सींग लोधी उम्र 34 वर्ष थाना हटा के बताए जा रहे हैं। वहींं एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। 
हंड्रेड डायल की टीम को घटना की सूचना प्राप्त होते ही तुरंत मौके पर पहुचीं और गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को हटा सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां तीनों का इलाज जारी है इस कार्य में आरक्षक 196 भोला कुर्मी एवं 100 डायल पायलट अजय दाहिया की अहम भूमिका रही।