Translate

गुरुवार, 9 मई 2019

चक्रवाती तूफान के बाद गर्मी का फिर चढा पारा,मौसम विभाग ने दी चेतावनी।

चक्रवाती तूफान के बाद गर्मी का फिर चढा पारा,मौसम विभाग ने दी चेतावनी।

          

ब्यूरो छतरपुर। चक्रवर्ती तूफान के निकलने के बाद एक बार फिर तापमान बढने लगा मंगलवार-बुधवार को पारा पहुचा 43 ङिग्री पहुंच गया जिससे लोगो का निकला मुश्किल सा दिखाई दिया।
गर्मी से सभी बेचैन नजर आ ने लगे तो वही आसमान से बरसती आग से बचने के लिए लोग जतन करते नजर आए।
 पिछले सप्ताह तापमान ने पिछले बारह साल का रिकॉर्ड तोड़ा था आने वाले दिनो मे यह रिकॉर्ड फिर से टूट सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी अभी और भी तेज होगी मौसम विभाग मै पदस्थ आरएस परिहार ने बताया कि अभी मई का पूरा महीना रखा है और जून का भी है इसलिए विभाग के मुताबिक तापमान मे अभी और बढोतरी होगी बढते तापमान से जनजीवन प्रभावित हो रहा है दोपहर मे सडको पर सन्नाटा पसरा रहा है तापमान की अधिकता के कारण लोग ठंडी चीजो का सेवन करने लगे वही चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करने मे जुटा रहे है। मंगलवार को तापमान  43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आने वाले दिनो मे और भी बढने की संभावना है।