Translate

शनिवार, 25 मई 2019

ZEE TV के नए एपिसोड में बुंदेलखंड की इस बेटी का मुख्य किरदार।

ZEE TV के नए एपिसोड में बुंदेलखंड की इस बेटी का मुख्य किरदार।


दर्शको मे खुशी का माहौल,प्रशंसकों ने मनाया जश्न।


//खिलान पटैल(खास खबर)//

ब्यूरो दमोह। दमोह के छोटे से गांव की बेटी चाहत पांडे इन दिनों फिल्म नगरी मुंबई में छोटे पर्दे पर धूम मचाए हुए है।
 विभिन्न सीरियलों में प्रभावी भूमिका के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकी चाहत को ज़ी टीवी पर आज से प्रसारित हो रहे नए एपिसोड "हमारी बहू" में लीड रोल कर रही है।
माया नगरी मुंबई में कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना चुकी चाहत पांडे को ज़ी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे से प्रसारित होने वाले नए सीरियल हमारी बहू में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला है। जिसके पोस्टर्स ऑनलाइन सामने आने के बाद दमोह में आज चाहत के प्रशंसकों ने कोतवाली कीर्ति स्तंभ चौराहे पर जमकर जश्न मनाया।
 हमारी बहू के होर्डिंग लगवा कर मिठाईयां, आतिशबाजी के जरिए युवाओं ने चाहत पांडे के हमारी बहू सीरियल की कामयाबी की उम्मीद जताई है।
आपको बता दें कि चाहत की मां भावना पांडे स्कूल टीचर है तथा उन्होंने चाहत की एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया वहीं अब बेटी भी मां के सपनों को साकार करने में लगी हुई है।