Translate

शनिवार, 25 मई 2019

दहेज के लोभ मे पत्नी सहित मासूम को ठुकराया।

दहेज के लोभ मे पत्नी सहित मासूम को ठुकराया।



 नौगांव(छतरपुर)। नौगांव के रहने वाले दहेज के लोभियों ने महिला सहित मासूम को ठुकरा देने का मामला सामने आया है।
पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सास, ससुर पर मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर निवासी बसारत खान की 21 वर्षीय पुत्री शहनाज खातून की शादी नौगांव की न्यू कॉलोनी निवासी बाजिद हुसैन के पुत्र जावेद हुसैन के साथ मुस्लिम रीती रिवाज के साथ 11 सितम्बर 2017 में हुई थी। जिसमें शहनाज के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था।
शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल पक्ष के लोग शहनाज से नगदी सहित गाड़ी की डिमांड करने लगे जिसपर शहनाज ने पिता के गरीब होने का हवाला दिया तो पति सहित सास ससुर व दोनों ननंद शहनाज के साथ अभद्रता व मारपीट कर प्रताडि़त करने लगे, लगभग एक वर्ष तक शहनाज अपने मायके पक्ष से सब कुछ छुपाकर दहेजलोभियों की प्रताडऩा झेलती रही। इसी दरमियान वह गर्भवती हो गई, गर्भवती होने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताडि़त करते तो उसने अपने पिता और बहन को सारी बात बताई। बेटी की बात सुनकर मायके पक्ष के लोग नौगांव आए और यहां अस्पताल में अपनी बेटी को तड़पता देखकर छतरपुर ले गए जहां डिलेवरी के बाद उसको पुत्र हुआ।
पुत्र होने के ६ माह तक शहनाज मायके में ससुराल पक्ष के आने का इंतजार करती रही और जब फोन लगाया तो दहेजलोभियों ने फिर वही दहेज लाने का जबाब दिया।
आखिरकार तंग आकर शहनाज ने अपने परिजनों के साथ नौगांव थाने आकर पुलिस को सारी घटना बताई पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति जावेद हुसैन ससुर बाजिद हुसैन सास सबिया के खिलाफ 498ए सहित दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज किया है।