लापता हुई युवती का भाई के साथ विवाह,जांच मे पुलिस के हाथ लगी।
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम दरगुआ से भागी हुई युवती को पुलिस ने चार दिन की कड़ी मसकत के बाद उसके फुफेरे भाई के साथ उसकी पत्नी के रूपः में दस्तयाब कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पिता बन्दू वंशकार निवासी दरगुआ ने थाना पुलिस मे सूचना दी थी कि बीती 27 मई को वह अपनी पत्नी सुनीता का कराने ग्वालियर गया था तो उसके पास बेटे का फोन गया जिसमे उसने बताया कि पूजा दोपहर डेढ़ बजे से कही चली गई है हम लोगो के मना करने पर भी नही मानी सुबह जब अपनी पत्नी के साथ घर आया तो बेटी पूजा घर पर नही मिली तलाश करने पर जान पहचान बालो के यहाँ भी नही मिली।
उसे इस बात का शक था कि उसका भांजा धर्मपुरा निवासी राजेश वंशकार बेटी को बहला फुसला कर ले गया होगा पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी आखिरकार युवती को मोटीगढ़ से बरामद कर मा बाप के हबाले कर दिया गया है पुलिस ने लड़की के वयान लिए है लड़की ने बताया की वह पिछले 3 वर्षों से अपने फुफेरे भाई राजेश से प्रेम करती थी दोनो एक दूसरे के साथ रहने को कसम खा चुके थे ।
चूंकि पूजा ने फुफेरे भाई से शादी कर ली इसलिए उसकी मर्जी के मुताबिक दोनो पति पत्नी के रूपः में रह सकते है लड़की के परिजनों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।