नगर में एक हज़ार पौधे लगाने का लिया संकल्प।
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। नगर के रामबाग मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण करते हुए नगर को हराभरा बनाने के लिए रामबाग सहित नगर में एक हज़ार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप रिछारिया ने लार्सन टुब्रो लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर देवनाथ मंडल एनवीवी सतीश विस्वजीत वर्मन के साथ रामबाग मंदिर परिसर में 50 पोधो का रोपड़ करते हुए बताया कि पूरी दुनिया में बिडगते पर्यावरण संतुलन के चलते ग्लोबल वार्मिंग का खतरा मंडरा रहा है यदि समय रहते पोधो को संरक्षित नही किया गया तो पृथ्वी के सभी जीवों का अस्तित्व संकट में आ जाएगा इसका निदान पौधरोपण के जरिये ही हो सकता है।
इसलिए बड़ामलहरा नगर को हरा भरा बनाने को लेकर एक हज़ार पौधे लगाने का संस्था ने संकल्प लिया इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी रामसरण सिंह ब्रजेश अग्निहोत्री सहित नगर पालिका ले कर्मचारियों व आश्रम के साधु संत पुजारी मौजूद रहे।