प्रशासन की मिलीभगत से चल रही अवैध रूप से बोरिंग मशीने।
//गगन सेन//
हटा/ दमोह। हटा क्षेत्र मे अवैध रूप से की बोरिंग मशीने चल रह है।जहां एक तरफ पानी की कमी को देखते हुये शासन की ओर से बोरिंग मशीनो के वोर करने को लेकर वैन लगा हुआ है लेकिन हटा स्थित सिध्द विनायक बोरबैल कम्पनी की गाड़ीया क्षेत्र मे धड़ल्ले से बोर कर रही है और शासन के नियम निर्देश को कम्पनी के मालिक चौरसिया जी ठेगा दिखा रहे है और ना ही उन्हे शासन मे बैठे अधिकारियो से डर है जब शासन मे बैठे अधिकारी ही शासन के नियमो पर ध्यान नही देगे तो फिर शासन के बनाए नियमो का क्या होगा वही कमीशन खोरी के चक्कर मे अवैध कारोबार चल रहे है।
कमीशन खोरी के चलते अवैध रूप से सिद्ध बिनायक बोरबैल कम्पनी के मालिक चौरसिया जी क्षेत्र मे धड़ल्ले से चलवा रहे है गाडिया ओर शासन मे बैठे अधिकारी है मौन जब इस सम्बंध मे जब हमारे रिपोर्टर ने पुलिस अधिकारी से बात की तो घुमा फिरा कर जबाब दिया और समय को निकाल दिया अब सवाल यह है कि हटा शासन मे बैठे अधिकारी सिद्ध बिनायक बोरबैल कम्पनी पर उच्चस्तरीय कार्य वाही करेगे या नही।