शिकार के लिए गये दो युवक की हुई मौत।
//अभिनय तिवारी//
शाहगढ/बडामलहरा(छतरपुर)। शाहगढ थाना अंन्तर्गत शिकार करने दो युवक गये हुये थे। जहां पर गुफा के अंदर घुसने के पश्चात दोनो आदिवासी युवकों की मौत की घटना सामने आयी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक लुहारपुरा गांव के बलराम और रजनीश की, गुफा के अंदर दम घुटने से मौत हो गयी है।
दोनो युवक सेई जानवर को पकड़ने बेरखेड़ी पहाड़ी की दादर गुफा में गए हुये थे।
जिसके बाद शाहगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवो का पोस्टमार्टम कराया।
